फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों का करीब एक घंटा गुजरा डर-डर के

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह साढ़े आठ बजे से ही नगला कुंजी, बम्हौरी, अवाहार, गुलाबपुर, नादऊ और जवापुर के करीब दो हजार ग्रामीण कोसमा और टिंडौली रेलवे स्टेशन के बीच नहर के रेलवे पुल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। ग्रामीणों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश था कि युवक के डूबने की घटना को अधिकारियों और पुलिस ने हल्के में लिया। पहले ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन को 25 मिनट तक रोके रखा। वीरान इलाका और आसपास पीने के पानी की भी कोई सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक परेशान बच्चे और महिलाएं नजर आईं। वहीं कई यात्री यह सोचकर भयभीत थे कि भीड़ कहीं पथराव न कर दे।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों को देखकर कई यात्रियों ने डिब्बों के गेट और खिड़कियां बंद कर लीं। गेट और खिड़की बंद होने से गर्मी और बढ़ गई जिससे लोग बेहद परेशान नजर आए। शिकोहाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार यात्रियों को भी आधा घंटे डर और परेशानी के बीच गुजारने पड़े। उधर ग्रामीणों द्वारा ट्रेन रोके जाने से पुलिस को भी हलकान होना पड़ा। छह थानों की पुलिस और अधिकारियों को ग्रामीणों के गुस्से को शांत करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें