फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण से आधे ही युवा पहुंचे दौड़ लगाने

Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में चल रही सेना भर्ती में रविवार को इटावा की सदर और जसवंतनगर तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। भीषण गर्मी के चलते पंजीकृत युवाओं के आधे ही भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे। हालांकि दोनों तहसीलों के 335 युवा चयनित हुए। सोमवार को इटावा के भरथना, सैफई और चकरनगर के युवाओं को मौका दिया जाएगा। गर्मी में पसीने से लथर-पथर युवाओं का जोश भरपूर था।
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दोनों तहसीलों के कुल 6835 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। वहीं रविवार को इनमें से मात्र 3956 युवा ही पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि जबरदस्त गरमी के चलते ही इतनी बड़ी संख्या में युवा भर्ती में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे हैं। कर्नल श्रीकांत ने बताया कि रविवार को 3956 युवा भर्ती में शामिल होने के लिए आए। इनमें से 272 युवा हाइट टेस्ट में फेल हो गया। जबकि 3684 ने दौड़ में भाग लिया। इनमें से 335 युवा दौड़ में पास हुए। सोमवार को इटावा के भरथना, सैफई और चकरनगर तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी।

छाया की नहीं व्यवस्था
मैनपुरी। भर्ती में शामिल होने के लिए आए युवाओं को छाया में बैठाने की व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में युवा सिर पर गमछा आदि डालकर दौड़ने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। वहीं सेना के अधिकारियों का कहना है कि भर्ती में आए युवाओं को सभी संभव सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें