फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से महिला सहित दो की मौत

Sun, 07 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप, मरीजों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़ रही गर्मी के चलते चलते डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में रविवार को डायरिया होने पर महिला सहित दो की मौत हो गई। रविवार होने के चलते इमरजेंसी में 19 रोगी पहुंचे। इनमें से गंभीर हालत में देखते हुए चार लोगों को चिकित्सकों ने आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया। 13 को प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के चर्च कंपाउंड निवासी मोनू यंक (40) पुत्र मुन्नालाल को उल्टी दस्त और पेट दर्द होने पर परिवारीजन जिला अस्पताल में लाए। यहां डाक्टरों ने उन्हें डायरिया से पीड़ित बताते हुए उपचार देना शुरू कर दिया। उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। मोहल्ला सौतियाना निवासी राजू देवी (55) पत्नी प्रभुदयाल को पेट में दर्द और उल्टी दस्त होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के  दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में संक्रामक रोगों से पीड़ित 19 रोगी पहुंचे। इनमें डायरिया से पीड़ित चार लोगों को भर्ती किया गया। 13 रोगियों को इंजेक्शन आदि प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की सलाह दी गई।
जिला अस्पताल के फिजीशियन धर्मेंद्र सिंह के अनुसार बढ़ती गर्मी और दूषित खानपान डायरिया की शिकायत हो जाती है। यदि समय से सही उपचार न मिले तो यह जानलेवा साबित हो जाता है। वहीं डायरिया के दौरान अपनी डाक्टरी नहीं करनी चाहिए। खानपान में सुधार कर कुशल चिकित्सक से ही परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें