फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: साथी की मौत से आक्रोशित सेवकों ने घेरा डाक अधीक्षक कार्यालय

विज्ञापन
फोटो 16 डाक अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करते डाक सेवक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्रामीण डाक सेवक संघ के पदाधिकारी अपने साथी निखिल वर्मा की मौत के बाद आक्रोशित हैं। जिलेभर के 291 शाखा डाकघरों के डाक सेवकों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। दोपहर को डाक सेवक एकजुट होकर मुख्यालय स्थित डाकघर पहुंचे। यहां काम बंद कराने के बाद डाक अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डाक सेवकों ने आरोपी डाक अधीक्षक और डाक पर्यवेक्षक की जल्द गिरफ्तारी कर निलंबन की मांग की।
विज्ञापन

बेवर ब्लॉक के शाखा डाकघर मुड़ई पर कार्यरत डाक सेवक निखिल वर्मा ने 11 जून को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। निखिल वर्मा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने डाक अधीक्षक सुशील कुमार शुक्ला और डाक पर्यवेक्षक श्याम मुरारी तिवारी पर शोषण करने का आरोप लगाया है। डाक सेवक अपने साथ के अधिकारियों के शोषण के कारण मौत से आक्रोशित हैं। आक्रोशित ग्रामीण डाक सेवकों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया।
जिले में 291 डाक शाखाओं में कार्य बहिष्कार करके डाक सेवक मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्य बंद कराया। मुख्यालय डाक घर पर आरोपी डाक अधीक्षक और डाक पर्यवेक्षक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। यहां से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित डाक अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन किया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। कोतवाल फतेह बहादुर के समझाने के बाद आक्रोशित डाक सेवक डीएम को ज्ञापन देने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए डाक सेवक डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपी डाक अधीक्षक और पर्यवेक्षक के जल्द गिरफ्तार करने और दोनों को उच्चाधिकारियों से बात कर निलंबित कराए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने भरोसा दिया कि वह मामले में डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। साथ ही आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी के निर्देश एसपी को दिए।
-
डाक अधीक्षक की कुर्सी और कार्यालय पर चस्पा किए पर्चे
आक्रोशित डाक सेवक दोपहर करीब एक बजे डाक अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां डाक अधीक्षक मौजूद नहीं थे। डाक सेवकों ने जमकर नारेबाजी की। डाक अधीक्षक कार्यालय के साथ ही डाक अधीक्षक की कुर्सी पर कुछ पर्चे चस्पा कर दिए। इन पर्चों पर निखिल वर्मा के हत्यारों को सजा दो लिखा हुआ था। जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद डाक सेवक मृतक साथी निखिल वर्मा के परिजन के साथ धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि मंडलीय कार्यालय आगरा से अधिकारी यहां आएं और आरेापी डाक अधीक्षक और डाक पर्यवेक्षक के निलंबन का पत्र दें। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही मांग की कि जिले में लंबे समय से डाक पर्यवेक्षक एक ही स्थान पर तैनात हैं। सभी को उनके पद से हटाया जाए। उनकी संपत्तियों की जांच की जाए। डाक सेवकों के कल्याण के लिए एक कल्याण समिति का गठन किया जाए। इससे कि उनका मानसिक शोषण न किया जा सके।
-
फंदा लगाने से पहले महिला डाक सेवक को भेजा था मैसेज
डाक सेवक निखिल वर्मा ने बेवर ब्लॉक में तैनात महिला डाक सेवक काजल रानी को मैसेज भेज बताया था कि उसकी जेब में एक सुसाइड नोट है उसे निकाल लेना। काजल रानी ने उस समय मोबाइल नहीं देखा। जब उन्होंने मोबाइल देखा तो निखिल के फोन पर कॉल की। फोन बंद जा रहा था। इसके बाद वह निखिल के घर पहुंची और उसकी जेब में पत्र होने की जानकारी परिजन को दी। तब जेब से सुसाइड नोट निकाला गया।

फोटो 16 डाक अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करते डाक सेवक। संवाद

फोटो 16 डाक अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करते डाक सेवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें