फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ाड़क हादसे में एक की मौत

Thu, 18 Dec 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी/कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड गैलानाथ नहर पुल पर बाइक सवार दो युवक एक अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। कार की टक्कर लगने के बाद पुल की रेलिंग न होने के कारण बाइक सवार युवक नहर में जा गिरे। एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। दूसरे युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात कस्बा भोगांव की गिहार कालोनी निवासी अनिल गिहार (21) अपने मित्र विनोद कुमार गिहार के साथ बाइक से कुरावली की गिहार कालोनी में बुआ के घर आया था। जन्मदिन समारोह में शामिल होकर दोनों युवक बाइक से रात 10 बजे वापस भोगांव जा रहे थे।

गैलानाथ नहर पुल पर एटा की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पुल की रेलिंग टूटी होने के कारण दोनों बाइक सवार नहर में जा गिरे। चालक कार लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


नहर में पानी होने के कारण अनिल की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी पर रिश्तेदार एवं परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। विनोद कुमार को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें