फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्ानी में सड़क हादसा, पांच घ्ाायल

Thu, 18 Dec 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी/किश्ानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में भाग लेने शाहजहांपुर से कार से इटावा आ रहे एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार रामनगर तिराहे पर टाटा मैजिक से भिड़ गई।
विज्ञापन


हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने कार में सवार घायलों को निकट के पीएचसी पर भर्ती कराया। तीन गंभीर घायलों को सैफई अस्पताल रेफर कर दिया है।

शाहजहांपुर से संजीव पुत्र छोटेलाल वर्मा मां कमलेश वर्मा व भाई राजीव व मामा सोनू के साथ कार से इटावा चाचा के बेटे की शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था। कार को चालक मोनू चला रहा था।
विज्ञापन


कार जैसे ही रामनगर तिराहे पर आई तभी टाटा मैजिक से भिड़ गई। हादसे के बाद कार बेवर की तरफ घूम गई और टाटा मैजिक सड़क पार कर दूसरी तरफ चली गई। मौजूद लोगों न घायलों को निकट के पीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


तीन गंभीर घायलों को डाक्टरों ने सैफई अस्पताल रेफर किया है। थाना पुलिस ने दोनो वाहन कब्जे में लेकर थाने पर खड़े कराए है। टाटा मैजिक का चालक भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें