फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: अस्थमा और हार्ट के मरीजों की परेशानी नहीं हो रही कम, एक की मौत; 60 दिन में 62 मरीज तोड़ चुके दम

Sun, 11 Feb 2024 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। एक की मौत हो गई जबकि दो को रेफर किया गया है। यहां 60 दिन में 62 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा के एक मरीज की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 11 मरीज उपचार के लिए भर्ती कराए गए। दो महीने में करीब 62 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


पिछले दो महीने से जिले में अस्थमा के साथ ही हार्ट के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 11 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें छह अस्थमा तो पांच हार्ट के मरीज थे। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला मिशुर निवासी 55 वर्षीय चंद्रपाल सिंह को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। 

दो मरीजों को किया गया रेफर 

परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन शनिवार की रात उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल से दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि चंद्रपाल को मृत अवस्था में ही परिजन अस्पताल लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें