फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अंतिम दिन कैंप फायर के साथ छात्राओं ने सजाए तंबू

Sun, 07 Dec 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 कुंवर आरसी डिग्री कॉलेज में स्काउट गाइड ध्वज को सलामी देतीं अतिथि। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन गाइडों ने तंबू निर्माण कर बिना बर्तन के भोजन तैयार किया। कैंप फायर के साथ छात्राओं ने विभिन्न कौशल भी दिखाए। अंत में दीक्षा प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण आयुक्त एएलटी (गाइड) कुसुम चौहान के नेतृत्व में तंबू निर्माण किया गया। गाइड्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने कहा कि गाइड्स के नियम व सिद्धांत को अपने आचरण में लाएं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शेफाली यादव ने गाइड्स के प्रर्दशन की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. मधु गुप्ता, रेखा, वरुणा, राहुल कश्यप, सविता, पूजा जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें