फोटो 3 मैनपुरी डिपो के बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को जनपदीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इसमें सीजी स्पोर्ट्स की टीम ने कुंअर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की टीम को 229 रनों से हराया।
मैच में सीजी स्पोर्टस की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में बिना विकेट गंवाए 263 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिखा ने नाबाद 103 और अंशिका ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंअर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की टीम 10 ओवर में 34 रनों पर ही सिमट गई।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन सेंट मेरीज स्कूल की प्रधानाचार्या मनोरमा दास ने किया। माही क्रिकेट क्लब की ओर से शिक्षिका निर्मला धूसिया स्मृति प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शतकीय पारी खेलने वाली शिखा को विकास मिश्रा ने प्रदान किया। अंपायरिंग सुनील शुक्ला और मृदुल रायजादा ने, स्कोरिंग आरजू सक्सेना और कमेंट्री नीरज कुमार ने की। इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, कुशाग्र दास, मायाशंकर आदि मौजूद रहे।