जैसे ही अंदर गई तो उसकी चीख निकल गई। तखत पर इंदुमती का शव पड़ा हुआ था। कान से खून बह रहा था, वहीं गले पर निशान थे। मृतका के गले में पड़ी सोने की चेन, हाथों की अंगूठी, कान में छोटे टॉप्स गायब थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
बुधवार को वृद्धा के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत की वजह गला घोंटना बताया गया है। वहीं सिर में भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि जिस समय वारदात अंजाम दी गई। उस समय वृद्धा तखत पर लेट कर टीवी देख रहीं थीं। हमलावर पीछे से ही आया था।
वहीं पुलिस को मृतका की एक अंगुली में अंगूठी मिली है। इससे लूट की घटना संदेह के दायरे में है। लूट करने वाला एक हाथ की अंगूठी क्यों छोड़ गया या वह हत्या के किसी महत्वपूर्ण बिंदु से पुलिस का ध्यान भटकाना चाहता है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर कर रही है। वहीं सीओ सुनील कुमार का कहना है कि जल्द ही सच सामने लाएंगे।