उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तेज रफ्तार टेंपों ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। घचना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
घटना बरनाहल थाना क्षेत्र के नवाटेड़ा गांव की है। गांव निवासी कृष्णा देवी (65) फूल माला बेचने का काम करती थी। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह करहल रोड के पास पेट्रोल पंप पर फूल माला देकर वापस घर लौट रही थी।
नवाटेड़ा चौराहा के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने टेंपो में कब्जा में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है।