फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में जिंदा जला वृद्ध

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नगला पजाबा में सोमवार सुबह झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में सो रहे वृद्ध की आग में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवारीजन इसे हादसा बता रहे हैं।
विज्ञापन

नगला पजाबा निवासी लटूरी सिंह (80) खेत में पड़ी झोपड़ी में रविवार रात सोने गए थे। सोमवार सुबह अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी से आग की लपटें देख स्थानीय निवासी और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में परिवारीजन लटूरी सिंह को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, परिवारीजनों का कहना है कि लटूरी सिंह बीड़ी पीते थे, उससे ही हादसा का अंदेशा है।
समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जानकारी की जा रही है। परिवारीजन यदि तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें