फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स का कार्य एक बड़ी जिम्मेदारी: सीएमएस

Sat, 13 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
नर्स का कार्य एक बड़ी जिम्मेदारी: सीएमएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को फ्लोरेंस नाइटिंगल की जयंती नर्सेस दिवस के रूप में मनाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त नर्स सरोज चौहान ने फ्लोरेंस नाइटिंगल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बाद में गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सरोज चौहान ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगल एक साहसी महिला थीं। वह अपने काम के प्रति गंभीर रहती थीं। सभी नर्सों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नर्स का काम रोगियों की देखभाल करना है। उन्हें समय से दवा देना, उनसे प्यार से बात करना ही एक अच्छी नर्स की पहचान है। नर्स का कार्य काफी जिम्मेदारी वाला काम है। नर्स माधुरी यादव ने कहा कि नर्स के अंदर सहनशीलता का होना जरूरी है। रोगी की हालत बिगड़ने पर तीमारदार कभी नर्स से गलत भी बोल जाते हैं। इसके चलते नर्सों को हिम्मत बनाई रखनी है और मरीज की मन से सेवा करनी है। इस मौके पर ओटी इंचार्ज महेंद्र सिंह राठौर, आरके वर्मा, अनिरुद्ध मिश्रा, अवधेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें