फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव करने वालों पर लगेगी रासुका

Sat, 18 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
उपद्रव करने वालों पर लगेगी रासुका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिले में चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री के जवान और पुलिसकर्मी तैनात रहेेंगे। मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी और उपद्रव करने वालों पर रासुका लगाई जाएगी। डीएम और एसपी ने चुनाव संबंधी बैठक कर रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण में 19 फरवरी को सभी चार सीटों पर मतदान होगा। सुरक्षा के मद्देनजर 64 कंपनी, एक प्लाटून पैरामिलिट्री के जवान सभी चार विधानसभा सीटों पर सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं। साथ ही गैर जनपद से चुनाव कराने के लिए आए करीब 3750 पुलिसकर्मी और जनपद का फोर्स भी ड्यूटी के लिए लगाया गया है।
शनिवार देर रात तक डीएम और एसपी ने कई बैठकों के जरिए सभी को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने के निर्देश जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। किसी भी सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने के साथ ही स्थिति के मुताबिक कार्य करने को कहा है।
विज्ञापन


डीएम चंद्रपाल सिंह और एसपी सुनील कुमार सक्सेना भी लगातार बूथों का निरीक्षण कर पल-पल की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। एसपी ने कहा है कि उपद्रव करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें