एक दुकान खोलकर अपना जीवन यापन कर रहा है। दलवीर ने एसपी ग्रामीण से गुहार लगाई कि उसे सुधरने का एक मौका दिया जाए। वह अब कभी भी अपराध के रास्ते पर नहीं चलेगा। उसने कहा कि वह अपने परिवार के लिए एक बेहतर जीवन जीना चाहता है।
ये भी पढ़ें-
UP: शाहरुख पर नहीं आया रहम...बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक मौत न हो गई; चाचा-भतीजे गिरफ्तार
दलवीर के साथ आई उसकी पत्नी ने भी अधिकारी से उसे एक अवसर देने का अनुरोध किया। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने दलवीर से कहा कि यदि वह वास्तव में सुधरना चाहता है और आगे कोई अपराध नहीं करेगा, तो उसे समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, उसे समय-समय पर संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।