फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खनन विभाग की टीम पर माफिया का हमला...होमगार्ड से की हाथापाई, छुड़ा ले गए जेसीबी और ट्रैक्टर

Wed, 21 May 2025 05:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अधिकारी पकड़े गए वाहनों को थाने ला रहे थे। तभी माफिया साथियों के साथ आया और टीम पर हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर वाहनों छुड़ा ले गए।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में बुधवार को गांव सिरौलिया में खनन की सूचना पर पहुंचे अधिकारी ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ ली। थाने लेकर आते समय माफिया ने साथियों के साथ हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर दोनों गाड़ियां छुड़ाकर ले गए। खनन अधिकारी ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन


खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि दन्नाहार क्षेत्र के गांव सिरौलिया में ग्राम पंचायत कार्यालय के पास माफिया मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे हैं। अधिकारियों के पहुंचने पर खनन कर रहे लोग भाग निकले। मौके से ट्रैक्टर और जेसीबी को पकड़ लिया। 

 
विज्ञापन

अधिकारी पकड़े गए वाहनों को थाने ला रहे थे। तभी माफिया साथियों के साथ आया और टीम पर हमला कर दिया। होमगार्ड से हाथापाई कर वाहनों छुड़ा ले गए। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। खनन अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को वह जानते हैं, वहीं अन्य हमलावरों को वह नहीं जानते। थाना दन्नाहार में तहरीर दी गई है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें