फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से लेकर सड़क तक कोई सुरक्षित नहीं

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरई में भाजपा के विशेष सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। पार्टी के सदस्यता अभियान में सभी वर्ग के लोगों को जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में भी अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने युवा अखिलेश यादव को बड़ी आशाओं के साथ सत्ता सौंपी थी लेकिन वह सत्ता संचालन में असफल साबित हुए हैं। जेल से लेकर सड़क तक कोई सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूट, अपहरण और जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ें और उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखें। जिला महामंत्री रमाशंकर तिवारी, कार्यक्रम संयोजक शेर सिंह भदौरिया, सुमित चौहान, मूलेंद्र चौहान, प्रदीप चौहान, अंकित चौहान, रामवीर सिंह, बृजपाल सिंह भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया, विनोद चौहान, बलराम चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, अरविंद चौहान, राजेंद्र, परिमाल सिंह, गजेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह चौहान, सुनील चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें