फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भूमिगत केबल में फाॅल्ट से झिंझाई और पड़रिया में नहीं पहुंची 12 घंटे बिजली

Tue, 09 Jun 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 44 उपकेंद्र करहल सड़क का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। एक बार फिर तापमान का प्रभाव बिजली सप्लाई पर नजर आने लगा है। लोड बढ़ने के साथ ही बिजली कटाैती की समस्या भी बढ़ गई है। सोमवार की रात कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पॉवर हाउस टाउन सैकेंड क्षेत्र में भूमिगत केबल में फाॅल्ट के कारण झिंझाई और पड़रिया क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 12 घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रही।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 10 बजे सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में मोहल्ला मिश्राना में केबल में आग लग गई। इससे एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं पॉवर हाउस टाउन सैकेंड नगला जुला क्षेत्र में भूमिगत केबल में मंगलवार की सुबह करीब 2:32 बजे फाॅल्ट हो गया। इससे नगला जुला संपूर्ण क्षेत्र की आपूर्ति करीब सात घंटे और झिंझाई व पड़रिया क्षेत्र की आपूर्ति करीब 12 घंटे से भी अधिक समय तक प्रभावित रही। यहां मंगलवार की अपराह्न करीब 2:35 बजे आपूर्ति सुचारू की जा सकी। देवी रोड उपकेंद्र और करहल उपकेंद्र क्षेत्र में भी कई जगह फाल्ट हुए हालांकि यहां 15 से 20 मिनट में सप्लाई शुरू कर दी गई।
विद्युत निगम के कर्मचारी सोमवार की रात और मंगलवार दिन में हुए फाॅल्ट सही करने में जुटे रहे। देर शाम तक सभी क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। हालांकि मंगलवार की शाम कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा और आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की स्थिति को परखा
मैनपुरी। शहर में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने सोमवार रात करहल रोड उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रात की पाली में तैनात कर्मचारियों और ऑपरेटरों की उपस्थिति की जांच की गई। सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की स्थिति को परखा गया और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पावर ट्रांसफॉर्मर और कंट्रोल पैनल के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके अलावा, रजिस्टर और लॉगबुक में दर्ज रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें