मैनपुरी। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती पर आयोजित ओपन पुरुष वर्ग पांच किमी क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में नवीन कुमार ने प्रथम, रत्नेश कुमार ने द्वितीय एवं राजेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआरडीए के परियोजना निदेशक विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। दौड़ में 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ में नवीन कुमार ने प्रथम, रत्नेश यादव ने द्वितीय, राजेश कुमार ने तृतीय, अमित कुमार ने चतुर्थ, नारायण सरोज ने पंचम तथा सनी परिहार ने छठवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा एवं सीओ सिटी शैलेंद्र लाल ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी ने आभार व्यक्त किया।