फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले की जय-जयकार, भक्तों की लगी कतार

Mon, 01 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को तड़के से देर रात तक शिव मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। पूरे दिन हर-हर महादेव के स्वर गूंजते रहे। प्राचीन श्री भीमसेन मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर हजारों
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा और प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी। पूरे दिन शहर के मंदिरों पर जय-जयकार गूंजे। मंदिरों में सर्वाधिक भीड़ महिलाओं और लड़कियों की दिखी। मंदिरों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
दर्शन और पूजा अर्चना के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्री भीमसेन मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान भीमसेन का नयनाभिराम श्रंगार किया गया। मंदिर के बाहर पुलिस प्रशासन तैनात था। मंदिर कमेटी ने भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की। मंदिर प्रांगण और बाहर मेले जैसा दृश्य था। प्रसाद, फूलमालाएं, बेलपत्र, धतूरे बेचने वालों के अलावा खिलौने आदि की दुकानें सजाई गईं।  
विज्ञापन

चंदेश्वर महादेव मंदिर, शीतला देवी मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित बाबा रघुवीर दास जी मंदिर, एकरसानंद आश्रम, ऋषि आश्रम आदि में बने शिवालयों में भी सुबह से देर रात तक  दर्शन और पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्री, धतूरा और प्रसाद चढ़ाकर जल अर्पित किया।

आकर्षक ढंग से सजाए शिवालय
भोगांव (ब्यूरो)। शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की पूरे दिन भीड रही। सोमेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। शिवलिंग पर बेलपत्र, जल, धतूरा और फल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। मोहल्ला छोटा बाजार, जगतनगर, आलू मंडी आदि में स्थित शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए देर रात तक श्रद्धालु आते रहे।

समूचा करहल हुआ शिवमय
करहल (ब्यूरो)। सुबह से देर रात तक शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही। बाग वृंदावन, मोटामल महाराज मंदिर समेत सभी शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भजन-कीर्तन हुए।

टोलियों में पहुंचे श्रद्धालु
बेवर (ब्यूरो)। सुबहतड़के से ही श्रद्धालुओं की टोलियां हर-हर महादेव और भोले बाबा की जय-जयकार के नारे लगाते हुए मंदिरों पर जाती देखी गईं। विदुर आश्रम, गीता आश्रम, किन्नर कड्डी आश्रम, कपिल मुनि आश्रम पर शिव मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की  भीड़ रही। घिरोर, कुरावली, बरनाहल और औंछा में भी मंदिरों को सजाया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें