फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट की बारिश, शहर में भरा पानी

Mon, 01 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार शाम को हुई 20 मिनट की बारिश ने गर्मी से तो राहत दी लेकिन शहर में जलभराव भी हो गया। सड़कों पर कीचड़ जमा हो गई।  
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम चार बजे हुई तेज बारिश ने लोगों के चेहरे खिला दिए। करीब 20 मिनट तक तेज बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। दो बार हुई तेज बारिश से शहर की निचली बस्तियों की गलियों और निचली सड़कों पर जलभराव हो गया। राधारमण रोड पर तो कई स्थानों पर पानी भरा नजर आया।  
विज्ञापन

किसान अवधेश सिंह का कहना था कि बारिश से धान की अच्छी फसल होने की संभावना बढ़ गई है। किसान राजकुमार का कहना था कि यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। अब धान पर छाए संकट के बादल छंटते नजर आने लगे हैं। मौसम का रुख बता रहा है कि आगे भी अच्छी बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें