फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए तरस रहा नगला वंशी

Mon, 09 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
समस्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत उसनीधा का मजरा नगला वंशी में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गलियों में कीचड़ भरी है। लोहिया गांव में चयनित होने के बाद भी यहां विकास के नाम पर नाम मात्र का काम ही हुआ है। 
विज्ञापन


लोहिया ग्राम पंचायत उसनीधा का मजरा नगला वंशी में विकास के नाम पर शून्य है। यहां वर्ष भर गलियों में पानी भरा रहने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गांव में शौचालय की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गलियों में जलभराव के चलते यहां संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण सतेंद्र यादव ने बताया कि गांव की महिलाएं आज भी खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। ज्ञानेश ने बताया कि गांव के कई गरीब समाजवादी पेंशन योजना से वंचित हैं। ग्राम प्रधान उसनीधा गांव से सौतेला व्यवहार करते हैं। जिसके चलते 20 साल से गांव में विकास कार्य नहीं हुए।

अंकित ने बताया कि गर्मियों में गांव की गलियों में पानी भरा रहता है। बरसात के आते ही कीचड़ दलदल में तब्दील हो जाता है। पिछले साल सपा नेता तोताराम यादव को ग्रामीणों ने नगला कुतरुआ के पास जसराना रोड पर बंधक बनाकर बैठा लिया था तब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के फोन पर गांव के विकास के आश्वासन के बाद उन्हें मुक्त किया था। लेकिन अभी तक गांव विकास कार्य से अछूता है। ग्रामीण जयवीर सिंह, रामस्वरूप, गजेंद्र, ग्रीश यादव, नीरज, संतोष, सतीश् ने डीएम लोकेश एम से गांव में विकास कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें