फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए हत्या: नवविवाहिता की मौत से सदमे में परिजन, पांच महीने पहले की थी विदाई; लाश देख मची चीत्कार

Tue, 15 Jul 2025 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

4 मार्च 2025 को हुई थी शादी, मौत से सदमे में  परिवार। माह बाद नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल के गांव दोस्तपुर मे नवविवाहिता की गुंजा की मौत के मामले मे मायके पक्ष ने संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दहेज़ मे जंजीर, अंगूठी व तीन लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 भोगांव के नाका के रहने वाले शांति स्वरूप ने बताया कि बेटी गुंजा की शादी दोस्तपुर निवासी सोनू पुत्र दुर्वेश सिंह के साथ 4 मार्च 2025 को की थी। उनका आरोप है कि बेटी का पति सोनू, सास विनीता देवी, ससुर दुर्वेश सिंह, देवर कृष्णा और मोनू दिए गए दहेज़ से संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार दहेज़ में जंजीर, अंगूठी और तीन लाख रूप मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते थे।

  शांति स्वरुप ने बताया कि 14 जुलाई को फोन द्वारा सूचना मिली की उनकी बेटी गुंजा मरी पड़ी है। इस सूचना पर जब वह अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे तो ससुराल के लोग घर छोड़ कर जा चुके थे। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें