फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 10 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 18 अनुसूचित जाति के मृतक विकास का अंतिम संस्कार करता भाई । संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी में 3 जुलाई को दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में घायल अनुसूचित जाति के युवक की मौत के बाद सोमवार को जाम लगाकर हंगामा किया। इसके बाद मंगलवार सुबह परिजन ने शव के अंतिम संस्कार से मना कर दिया। सूचना पर एसडीएम और सीओ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आनन फानन 10 लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजन की अन्य मांगों पर आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन ने गमगीन माहौल के बीच युवक के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


गांव नगला अनी में 3 जुलाई को कटिया डालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। एक पक्ष के जितेंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज न होने के बाद अनुसूचित जाति के अरविंद कुमार घायलों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे। एसपी के निर्देश पर रविवार को दूसरे पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। मारपीट में घायल अनुसूचित जाति के विकास की रविवार रात को पीजीआई सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इसके बाद सोमवार को आक्रोशित परिजन ने भीम आर्मी, बसपा नेताओं व ग्रामीणों के साथ नगला अनी तिराहे पर दो घंटे जाम लगाकर हंगामा किया था। हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने, मुआवजे की मांग कर रहे थे। आश्वासन के बाद जाम खुल गया मगर शव आने के बाद दोबारा जाम लगा दिया था। एसडीएम भोगांव नीरज द्विवेदी और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के आश्वासन के बाद परिजन ने जाम खोल दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर अंत्येष्टि स्थल पहुंचे मगर शव के अंतिम संस्कार से अचानक मना कर दिया। जानकारी के बाद एसडीएम और सीओ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशनी, कुर्रा, एलाऊ, कोतवाली सहित अन्य थानों का फोर्स गांव पहुंच गया। परिजन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।

इसके बाद पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर जितेंद्र, बबलू, विवेक, अभिषेक, सौरभ, गोपाल, कमलेश, अंकुर, संकुर, रवि सहित 10 लोगों के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। मुआवजा, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया।

फोटो 18 अनुसूचित जाति के मृतक विकास का अंतिम संस्कार करता भाई । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें