फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दूषित पानी से होकर गुजर रही नगर पालिका की पाइपलाइन

Wed, 07 Jan 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 36 शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा में नाली से होकर गुजरती पानी की लाइन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कई मोहल्लों में नगर पालिका की पेयजल लाइन नालियों के दूषित पानी से होकर गुजर रही है। कुछ स्थानों पर पानी की लाइन में लीकेज भी है। इससे दूषित पानी घरों में पहुंचने का खतरा बना हुआ है। जिम्मेदार शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह लापरवाही नगर के लोगों के जीवन के लिए खतरा बन सकती है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा, सरावग्यान, छपट्टी आदि में कई जगह पर पाइपलाइन नालियों से होकर गुजरी है। नालियों में पानी की लाइन में लीकेज होने के कारण नाली का गंदा पानी उसमें मिलकर सप्लाई में जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी वजह से कभी-कभी घरों में भी पानी गंदा पहुंच जाता है। लोग नगर पालिका के सप्लाई पानी को पीने में प्रयोग नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नालियों से गुजरी लीकेज लाइन से गंदा पानी भी पहुंच सकता है इससे जीवन के लिए खतरा है। नगर पालिका की सप्लाई को केवल नहाने, कपड़े धाेने आदि में ही प्रयोग किया जाता है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से पानी की लाइन को नालियों से ऊपर उठाकर लीकेज बंद किए जाने की मांग की है।



क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को सही कराने के लिए नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। - अमित जौहरी, छपट्टी



- पानी की लाइन को लेकर समस्या है। कई जगह नाली से होकर लाइन गुजरती है। यहां लाइन लीकेज भी है। नगर पालिका में शिकायत कराई गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। - अनुपम शाक्य, वंशीगोहरा
विज्ञापन





शहर में जहां भी लीकेज की समस्या थी उसे ठीक करा दिया गया है। समय-समय पर पानी की जांच भी कराई जाती है। नगर पालिका के पास कोई भी शिकायत पेंडिंग में नहीं है। यदि कहीं समस्या है तो उसका जल्द निदान कराया जाएगा। - बुद्धिप्रकाश, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें