फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जांच में इंजेक्शन का नमूना फेल, आरोपी को भेजा जेल

Wed, 07 Jan 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुसमरा में दो साल पहले नकली दवा बेचने वाले की जमानत अपर जिला जज प्रथम अच्छे लाल सरोज ने खारिज कर दी है। उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। मुकदमे की अब नियमित सुनवाई होगी।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने 21 नवंबर 2023 को कुसमरा में आस्तिक मेडिकल स्टोर को चेक किया था। दुकान पर रखे पशुओं के लिए सेफ इंजेक्शन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच में नमूना फेल होने के बाद औषधि निरीक्षक ने अपर जिला जज प्रथम के न्यायालय में मुकदमा दायर किया। दुकान मालिक हरीशंकर ने 17 दिसंबर 2025 को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।
हरीशंकर को न्यायालय से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। हरीशंकर ने जमानत पाने के लिए न्यायालय में आवेदन किया। एडीजीसी मुकुल रायजादा ने न्यायालय में बताया कि इस अपराध में आरोप साबित होने पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। अपर जिला जज ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए हरीशंकर की जमानत खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें