फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: निगम उपसभापति चुनाव आज,नहीं बनी सहमति, वोटिंग तय

Mon, 27 Apr 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम उपसभापति चुनाव में वोटिंग तय है। 12 सदस्यीय कार्यकारणी में पांच सदस्य उपसभापति पद के लिये नामांकन कर सकते हैं। रविवार को अंदरखाने चली कोशिशों के बाद भी सत्तापक्ष के बीच आम सहमति नहीं बात सामने आई।
विज्ञापन

नगर निगम में कार्यकारणी में सदस्यों की संख्या 12 है। 12 कार्यकारणी सदस्यों में केशवदेव कुशवाह,श्याम सिंह यादव,देवेद्र राजपूत,कृष्णवीर दिवाकर,सुनील मिश्रा,धर्मपाल राठौर,मुनेद्र यादव और पप्पी शंखवार के अलावा आशीष दिवाकर सत्ता पक्ष से जुड़े हैं।जबकि सुभाष यादव और मनोज शंखवार विपक्षी खेमा के हैं। बीते कई दिनों से चल रही रस्साकसी के बाद महापौर कामिनी राठौर ने 27 अप्रैल को उपसभापति चुनाव के लिये जरूरी निर्देश दिये। निगम सूत्रों की माने तो उपसभापति पद के लिये उम्मीदवारी तय करना सत्ताधारी पक्ष के लिये खासा पेचिदा हो गया है। उपसभापति के लिये सोमवार को सुबह 11 बजे रामचंद पालीवाल हॉल में कार्यकारणी बैठक आहूत की गई है।



इन सदस्यों पर रहेगी,सभी की नजर
सूत्रों की माने तो सोमवार को उपसभापति चुनाव के दौरान सत्तापक्ष की ओर से श्याम सिंह यादव,केशवदेव कुशवाह,देवेद्र राजपूत,मुनेद्र यादव के अलावा विपक्षी खेमा की ओर से मनोज शंखवार पर्चा दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगठन ने बुलाई बैठक, नहीं बनी सहमति
बैठक में मौजूद लोगों के अनुसार उपसभापति पद पर सर्वमान्य सदस्य चुनने को काफी जोर अजमाइश हुई। फिर भी कुछ पार्षद विभिन्न कारणों से एकजुट नहीं हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें