फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कॉपी पुनर्मूल्यांकन के लिए 17 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 27 Apr 2026 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए एक अवसर प्रदान किया है। पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए सन्निरीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से निर्धारित किया गया है। लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए शुल्क अलग-अलग देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन भरकर उसका प्रिंटआउट लेना होगा। साथ ही शुल्क जमा करने के मूल चालान पत्र को सत्यापन के लिए आवेदन के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में पंजीकृत डाक से 17 मई तक भेजना अनिवार्य होगा। केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत भेजे गए आवेदन ही मान्य होंगे। सीधे, ऑफलाइन, कोरियर अथवा डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें