फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'एसआईआर के नाम पर बना रहे दहशत का माहौल...', सांसद डिंपल यादव बोलीं- भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं

Mon, 27 Oct 2025 09:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सपा सांसद डिंपल यादव ने एसआईआर को लेकर भाजपा सरकार हमला बोला। कहा कि इससे देश में दहशत का माहाैल बनाया जा रहा है। सरकार की मंशा साफ नहीं है।
 
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं है। एसआईआर कराने के नाम पर सरकार देश भर में दहशत का माहौल बना रही है। जनता का रुख देख केंद्र की सरकार हताश है। निष्पक्ष मानी जाने वाली एजेंसियां सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। वे सोमवार को मैनपुरी के आवास विकास कॉलोनी में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक न जाने कितने चुनाव हुए हैं। क्या सभी अलोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं। भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं है। चुनाव से पहले आखिर एसआईआर कराने की सरकार का इरादा क्या है। उन्होंने सवाल उठाया कि पूरे देश में एसआईआर कराने के पीछे चुनाव आयोग का मकसद क्या है। आयोग किसको लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।

सांसद ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसान खाद के लिए जूझ रहा है। मंडियों में किसानों का धान बहुत कम कीमत पर खरीदा जा रहा है। शिकायतों की सुनवाई नहीं होने से किसान परेशान है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, प्रेम विलास यादव, घनश्याम यादव, रामनरायन बाथम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें