फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवधेश को अध्यक्ष, ब्रजेंद्र को ही सचिव की दी गई मान्यता

Sun, 26 Oct 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी की बार एसोसिएशन के चल रहे विवाद में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति ने सुनवाई करने के बाद अंतिम निर्णय दे दिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी के रूप में अवधेश यादव अध्यक्ष, ब्रजेंद्र यादव सचिव वाली कार्यकारिणी को मान्यता देकर काम करने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वर्ष 2025 के लिए वार्षिक चुनाव दिसंबर 2024 में बार एसोसिएशन के सभागार में हुआ था। मतगणना के बाद अवधेश यादव अध्यक्ष, ब्रजेंद्र यादव सचिव चुने गए थे। इस चुनाव को फर्जी बताकर प्रभात चतुर्वेदी, आनंद यादव तथा अजय कृष्ण पांडेय ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शिकायत की थी। बार काउंसिल की अनुशासन समिति ने 27 मार्च 2025 को दीवानी न्यायालय परिसर में दोनों पक्षों की बात सुनकर शिकायत की सुनवाई की थी।
बार काउंसिल की अनुशासन समिति के चेयरमैन हरीशंकर सिंह ने सुनवाई करने के बाद दिए गए आदेश में लिखा है कि सुनवाई के दौरान प्रभात चतुर्वेदी, आनंद यादव तथा अजय कृष्ण पांडेय ने बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में आने से मना कर दिया। एसोसिएशन संबंधी अभिलेख भी नहीं दिखा सके। अवधेश यादव तथा ब्रजेंद्र यादव ने सभाकक्ष में बैठक बुलाई। 400 से अधिक वकील बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

चेयरमैन ने आदेश में लिखा है कि अवधेश यादव, ब्रजेंद्र यादव वाला चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है। इसमें कोई भी अनियमितता नहीं हुई है। उनकी कार्यकारिणी को काम करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसे देखते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा पांच जनवरी 2025 को दिया गया आदेश भी निरस्त कर दिया गया है। बताते चलें कि बार एसेासिएशन का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें