फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाली घटना: बच्चों के सामने मां को पीटा..फिर फंदे पर लटका दिया, शादी से इंकार पर दबंगों ने ली जान

Sat, 04 Oct 2025 05:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बच्चों के सामने महिला को माैत के घाट उतार दिया। बच्चे रोते-बिलखते रहे, मां को बचाने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी को तरस नहीं आया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के गांव नगला आंध्रा में शादी से इन्कार करने पर दबंगों ने बच्चों के सामने ही एक विधवा को जमकर पीटा, फिर गले में फंदा डालकर पेड़ पर लटका दिया। महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बच्चे मां को बचाने के लिए चीखते रहे। दबंगों ने धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो उनका भी यही अंजाम होगा। मृतका विमला देवी की बेटी संध्या की तहरीर पर थाना औंछा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा निवासी संध्या ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाला कश्मीर सिंह अविवाहित है। उसकी नजर विधवा मां विमला देवी पर थी। वह लगातार शादी का दबाव बना रहा था। आरोप है कि विमला देवी के मना करने कश्मीर और उसके तीन भाइयों जिलेदार, करु उर्फ नेतराम और ब्रह्मानंद ने विमला को खेत में घेरकर पीटा और सारी जमीन कश्मीर के नाम करने व शादी करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के दबंग होने के चलते किसी ने मदद नहीं की।

आरोप है कि बीते 28 अगस्त को गांव के ही पेट्रोल पंप स्वामी जगमोहन ने विमला देवी को बुलाया। चारों आरोपी भी वहां मौजूद थे। आरोपियों ने फिर से विमला देवी की पिटाई की और शादी करने का दबाव बनाया। वहां से घर आकर विमला देवी ने आपबीती बताई। अगले दिन विमला देवी बेटी संध्या, काजल और बेटे रोहित के साथ पशुओं को लेने खेत गई तो आरोपी जिलेदार, करु उर्फ नेतराम और ब्रह्मानंद वहां पहले से मौजूद थे। तीनों ने विमला को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच करू उर्फ नेतराम ने उसके गले में फंदा डालकर पेड़ पर लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे चीखते रहे और उनकी आंखों के सामने मां ने तड़प-तड़पकर जान दे दी। आरोपियों ने बच्चों को पकड़ रखा था। बाद में ग्रामीणों की मदद से उन लोगों ने मां के शव पेड़ से उतारा। मामले में पुलिस ने चारों भाइयों कश्मीर सिंह, जिलेदार, करु उर्फ नेतराम और ब्रह्मानंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, पेट्रोल पंप मालिक जगमोहन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बेसहारा बच्चों को गांव से निकाला
संध्या ने बताया कि वह थाने गई तो पुलिस ने पहले पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की बात कही। मां के हत्यारोपी आज भी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें भी गांव से निकाल दिया गया है। उन्हें डर है कि उनकी भी हत्या की जा सकती है। आरोपी पेट्रोल पंप मालिक जगमोहन पर पहले भी कई मामलों में नामजद रह चुका है। संध्या का आरोप है कि वह आरोपियों को बचा रहा है। गांव के लोगों में भी आरोपियों का भय है। इस वजह से कोई कुछ भी बोल नहीं रहा।

एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि मृतका की बेटी ने केस दर्ज कराया है, आरोप गंभीर हैं। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। जो भी सत्यता होगी, उसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-मूर्ति विसर्जन हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का तीसरा दिन...सुबह से जारी है तलाश, सात में से एक भी नहीं मिला; VIDEO



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें