फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटके से आई मौत: पल भर में चली गई मां और एक साल की मासूम की जान, शव देख चीख पड़े घरवाले

Sun, 24 Sep 2023 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में करंट लगने से मां और एक साल की मासूम की जान चली गई। पड़ोस में रहने वाली भतीजी आई तो दोनों के शव देख चीख पड़ी।
विज्ञापन
झटके से आई मौत: पल भर में चली गई मां और एक साल की मासूम की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह मोनो ब्लॉक चलाने के दौरान महिला करंट की चपेट में आ गई। हादसे में महिला और गोद में एक साल की मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पड़ोस में रह रहे जेठ की पुत्री के घर आने पर लोगों को घटना की जानकारी हो सकी।

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज की है। गांव निवासी अनिल राजपूत चार साल से अहमदाबाद में रहकर नौकरी कर रहे हैं। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। पत्नी प्रियंका (27) एक साल की पुत्री पलक के साथ गांव स्थित घर में रह रही थी। पति के बाहर रहने के चलते वह खेतीबाड़ी का भी काम देखती थी। 

यह भी पढ़ेंः- सत्संगियों की शासन को चुनौती : जिस अवैध कब्जे पर दिन में चला बुलडोजर वहां रात में फिर लगाया गेट, जड़ दिया ताला
विज्ञापन


रविवार की सुबह प्रियंका छत पर मक्का फैलाने के बाद नीचे आई। बच्ची को गोद में लेकर पानी के लिए मोनो ब्लॉक चलाने गई। जैसे ही उसने स्विच ऑन किया तभी करंट लग गया। करंट लगने से प्रियंका और पलक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घर में कोई न होने की वजह से किसी को जानकारी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 39 दिन में तीन बड़े हादसे: आराध्य के दर्शन की आस में तीर्थनगरी मथुरा आए सात श्रद्धालुओं की हुई मौत, पांच घायल

पड़ोस में रहने वाले जेठ की पुत्री जब घर आई तो मां-बेटी को अचेत पड़ा देख शोर मचाया। घटना की जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर करंट लगने से हुए हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मां-बेटी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें