फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: धान रोपाई को लेकर हुआ था झगड़ा...10 वर्षीय मासूम का दबा दिया गला; शव देख सदमे में मां; मुकदमा दर्ज

Mon, 09 Oct 2023 08:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में धान रोपाई को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद 10 वर्षीय मासूम की दुपट्टे से फंदा कसकर मौत हो गई। मामले में मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
boy demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बालक की मौत के मामले में मां ने नामजद लोंगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसको लेकर थाने में तहरीर भी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगद की है। गांव निवासी पूनम ने बताया कि गांव के ही औसान सिंह और पुत्रवधू रूबी से 24 जुलाई की सुबह धान की रोपाई को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी दिन शाम शाम के समय वह परिवार के लोगों के साथ खेत पर रोपाई करने गई थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव
विज्ञापन


इसके बाद ओसान सिंह, विश्राम सिंह, रूबी, देवकी व दो अन्य ने पुत्र राज (10) की गला दबाकर हत्या कर दी। गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटका दिया था। गांव के कुछ लोग पुत्र को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए थे। वहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने

बेटे के गम में रहने के बाद 24 अगस्त को थाने में शिकायत की। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के लोगों ने दबाव बनाकर समझौता भी करा दिया। जो कि उन्हें मंजूर नहीं है। पूनम की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें