फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में एल्बेंडाजोल गोली खाने से 20 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती

Tue, 10 Feb 2026 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कंपोजिट विद्यालय नगला कीरत में कृमि दिवस के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाए जाने के बाद 20 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कंपोजिट विद्यालय नगला कीरत में कृमि दिवस के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाए जाने के बाद 20 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों में उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन ने आनन-फानन में सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर में करीब 1 बजे नगला कीरत के कंपोजिट विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर स्कूल के बच्चों को ऐल्बेंजाडल की गोली खिलाई गई। गोली खिलाने के करीब 15 मिनट बाद ही बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। एक-एक कर करीब 30 से ज्यादा बच्चों को दिक्कत होने लगी  जिसके बाद स्कूल में मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में 400 से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। सभी को यह गोली खिलाई गई थी।  इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। इसके बाद मौके पर एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची और बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। वही उनके परिजन में चीख पुकार मची हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल में पहुंचे बच्चों को सभी बेड खाली कर उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। इस दौरान दिखाई दिया कि परिजन बच्चों को लगने वाली दवाई की बोतल को हाथ में ही पकड़े हुए थे, बोतल टांगने के लिए कोई भी स्टैंड मौजूद नहीं था।  कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर बाइक पर ही जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद अभिभावकों ने स्कूल को घेर लिया। शिक्षकों और कर्मचारियों से अभद्रता की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से शिक्षकों को निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें