फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: ससुराल से वापस लौट रहे युवक से तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक और मोबाइल

Sun, 05 Dec 2021 12:22 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी

सार

थाना क्षेत्र के गांव धौकलपुर निवासी सर्वेंद्र कुमार अपनी ससुराल पखना फर्रुखाबाद गए थे। शनिवार की देर शाम ससुराल से पत्नी आरती को दवा दिलवाने के बाद बाइक से गांव वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम ससुराल से वापस लौट रहे एक युवक से बदमाशों ने तमंचा के बल पर बाइक और मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव धौकलपुर निवासी सर्वेंद्र कुमार अपनी ससुराल पखना फर्रुखाबाद गए थे। शनिवार की देर शाम ससुराल से पत्नी आरती को दवा दिलवाने के बाद बाइक से गांव वापस आ रहे थे। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर चंद्र कमल महाविद्यालय के पास पल्सर सवार बदमाशों ने दंपती को रोक लिया। 

बदमाशों ने मोबाइल और बाइक छीन ली। विरोध करने पर सर्वेंद्र की तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पल्सर सवार तीनों बदमाश भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। चेकिंग शुरू कर दी गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें