फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी रैक में आई दो हजार मीट्रिक टन यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी रैक में आई दो हजार मीट्रिक टन यूरिया
विज्ञापन

मैनपुरी। यूरिया की कमी अब जिले में नहीं रहेगी। शासन की योजना के अनुसार लगातार दूसरे दिन भी खाद की दो हजार मीट्रिक टन की रैक मैनपुरी पहुंची। इसे थोक विक्रेताओं के यहां पहुंचाने का काम दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की मांग पर शासन ने सात दिसंबर तक मैनपुरी को 13300 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति करने का निर्णय लिया। तीन दिसंबर से सात दिसंबर तक लगातार यूरिया की रैक आनी है। तीन दिसंबर को पहली रैक में 800 मीट्रिक टन यारा कंपनी की यूरिया प्राप्त हुई। वहीं शनिवार को एक जंबो रैक मैनपुरी पहुंची। इसमें कानपुर फर्टिलाइजर कंपनी की दो हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की गई। पांच दिसंबर को भी इफको की रैक आ रही है। इससे सहकारी समितियों पर भी भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अब पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। लगातार दो दिन में दो रैक यूरिया जिले में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें