फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: घर में घुसकर बदमाशों ने फौजी की मां को किया लहूलुहान, हालत नाजुक; नकदी व जेवर लूटकर फरार

Sat, 06 Jan 2024 11:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में घर में घुसकर बदमाशों ने फौजी की मां को लहूलुहान कर दिया। इससे उनकी हालत नाजुक हो गई। इसके बाद नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Mainpuri: घर में घुसकर बदमाशों ने फौजी की मां को किया लहूलुहान, नकदी व जेवर लूटकर फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर फौजी की मां पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल मां की हालत नाजुक है। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मिलिट्री हॉस्पिटल फतेहगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के बीरपुर खुर्द गांव की है। गांव निवासी राजेश सिंह फौज में तैनात हैं। गांव में उनके दो मकान बने हुए हैं। एक मकान में उनकी पत्नी फूलनश्री व दूसरे में मां ज्ञानश्री (70) रात में रुकती हैं। बीती रात जिस घर में मां लेटी थीं, उस मकान में बदमाश घुस आए। उन्होंने मां पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद घर में रखे बक्सों से नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ेंः- वाह री पुलिस: शिकायतकर्ता को ही इतना प्रताड़ित किया, पीड़ित ने लोन पर लिए 30 हजार; फिर रिश्वत देकर जान छुड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से लूटे गए बक्से गांव के बाहर खेतों में तोड़कर फेंक गए। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उन्हें फतेहगढ़ भेजा गया है। सीओ नगर संतोष कुमार व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि खबर लिखने तक लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें