फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में आग से लाखों का नुकसान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में शुक्रवार को आग लग गई। इससे चार दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखा सामान भी जल गया। इससे व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। व्यापारियों ने अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

 मंडी परिसर में दोपहर डेढ़ बजे शार्ट सर्किट से पन्नीलाल राजपूत ट्रेडिंग कंपनी में आग लग गई। मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। वे आग बुझाने का प्रयास करते तब तक तेज हवाओं के कारण आसपास की अन्य दुकानों में भी आग फैल गई। एक-एक कर चार दुकानों को आग की लपटों ने घेर लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच र्गइं। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर  एक घंटे में काबू पाया। आग बुझने तक पन्नीलाल राजपूत ट्रेडिंग कंपनी के अलावा अभय कुमार-नितिन कुमार, मोहम्मद नवी-गुलाम नवी, सुनील कुमार-दिनेश चंद्र की दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। आग से उक्त व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी के फूड ग्रेन एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश यादव ने मंडी सचिव एवं अन्य अधिकारियों से पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि बिजली के जर्जर तारों के चलते मंडी में अभी ऐसे और हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। प्रयास किए जाएंगे कि भविष्य में मंडी में इस प्रकार की घटना न हो।
राकेश सोनी, एसडीएम सदर मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें