चुनावों का एलान होते ही जिले में चढ़ेगा सियासी पारा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही जिले में चुनावी शंखनाद हो गया। सभी सियासी पार्टियों ने चुनाव की घोषणा होते ही तैयारियों में और भी तेजी ला दी है। उल्लेखनीय है कि मैनपुरी जिले को चुनाव के तीसरे चरण में शामिल किया हैं, जहां पर 19 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 24 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तो तीन फरवरी को नाम वापसी होगी।
प्रदेश
मैैनपुरी कुल मतदाता 1305000
जिला मैनपुरी
विधानसभा क्षेत्र का नाम मैनपुरी
कुल वोटर 325031
महिला वोटर 149526
पुरुष वोटर 175489
जिला मैनपुरी
विधानसभा क्षेत्र का नाम किशनी
कुल वोटर 297426
महिला वोटर 13685
पुरुष वोटर 161336
जिला मैनपुरी
विधानसभा क्षेत्र का नाम करहल
कुल वोटर 353580
महिला वोटर 160847
पुरुष वोटर 192726
जिला मैनपुरी
विधानसभा क्षेत्र का नाम भोगांव
कुल वोटर 329293
महिला वोटर 152678
पुरुष वोटर 152601
ज्यादा धन और असलाह लेकर चले तो कार्रवाई
मैनपुरी। प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन के तेवर कड़े हो गए हैं। डीएम चंद्रपाल सिंह का कहना है आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति अधिक धन अथवा असलाह लेकर चलता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही बरामद की गई धनराशि जब्त कर ली जाएगी। असलाह के निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता का जिले में कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
70 गांवों में छाया अंधेरा
मैनपुरी। दन्नाहार फीडर में आई तकनीकी कमी के चलते क्षेत्र के 70 गांवों में मंगलवार की रात दो बजे से अंधेरा छा गया। जानकारी होते ही एसडीओ तथा जेई मौके पर पहुंच गए। तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौके पर बुलाकर फीडर पर लगी सीटी मशीन को सही कराने का काम शुरू किया गया। बुधवार की शाम आठ बजे तक मशीन में आई कमी को कर्मचारी सही नहीं कर सके।