फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी में शुभा और सलाद में संगीता ने मारी बाजी

Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के तत्वावधान में कादंबरी रंगमंच पर जनपदीय महिला सम्मेलन एवं शिशु प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य वंदना यादव ने किया। इसमें मेंहदी, केश सज्जा, सलाद रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। शून्य से तीन वर्ष तक के शिशुओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कादंबरी रंगमंच पर आयोजित प्रतियोगिता में मेंहदी में शुभा पांडेय प्रथम, मानवी द्वितीय और खुशबू यादव तृतीय रहीं। सलाद में संगीता पाठक प्रथम और दीक्षा अग्निहोत्री द्वितीय स्थान पर रही। वहीं केस सज्जा में रजनी ने पहला, प्रियंका दुबे ने दूसरा और मीरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने कहा महिलाएं आज के क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। उन्हें आवश्यकता है तो प्रोत्साहन की। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, संयोजिका प्रीती चौहान, सह संयोजिका सृष्टि सिसौदिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें