फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हार्ट अटैक से विवाहिता की मौत, बुखार से पीड़ित 26 मरीज किए गए भर्ती

Sun, 13 Oct 2024 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में हार्ट अटैक से विवाहिता की मौत हो गई। जबकि बुखार से पीड़ित 26 मरीज भर्ती किए गए।छह मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार के साथ ही अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार के 26 मरीज भर्ती कराए गए। हार्ट अटैक से एक विवाहिता की मौत हो गई। वहीं छह मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 66 मरीज पहुंचे इनमें से 36 मरीज भर्ती कराए गए। 26 मरीज बुखार की चपेट में थे। शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी संतोष देवी (40) पत्नी अर्जुन सिंह को शनिवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है। इंडोर के जनरल वार्ड फुल चल रहे हैं। वहीं डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती है। रविवार को छह मरीज जिला अस्पताल से हालत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि महिला को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें