फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज होम की दीवार ढहा की फायरिंग

Sat, 25 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मैरिज होम की दीवार ढहा की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक मैरिज होम के सामने स्थित जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने मैरिज होम की दीवार को जेसीबी से ढहाने के बाद आधा घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से जेसीबी को कब्जे में लिया। वहीं मैरिज होम स्वामी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी संजय गुप्ता का आगरा रोड बाईपास पर संस्कार गार्डन मैरिज होम है। उक्त मैरिज होम के आगे की भूमि पर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। दोनों ही पक्ष जमीन को अपना बता रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे आलोक कुमार, कृपाशंकर निवासी मोहल्ला लोहाई और रामचंद्र निवासी राजा का बाग आठ-दस लोगों के साथ दो जेसीबी लेकर मैरिज होम पहुंचे। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उक्त लोगों ने मैरिज होम की दीवार तोड़ना शुरू कर दी। मैरिज होम पर मौजूद अनुज और रामस्वरूप ने जब मना किया तो उक्त आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही संजय अन्य साथियों के साथ मैरिज होम पहुंचे। इसके बाद आरोपी साथियों के साथ खेतों की ओर भाग गए। मौके पर एक चालक जेसीबी को छोड़कर भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने एक जेसीबी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। संचालक संजय की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें