फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सहालग से पहले बाजारों में धूम, खरीदारी बढ़ने से दुकानदार खुश

Mon, 02 Feb 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सहालग से पहले बाजारों में रौनक लौट आई है। बाजार में कपड़े, शृंगार के सामान सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी में तेजी आने से दुकानदार खुश नजर आ रहे हैं। 3 फरवरी से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। बड़े शोरूम के साथ छोटी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानों पर दुल्हन के लिए लहंगे और साड़ियों की जमकर खरीदारी हो रही है। कपड़ा कारोबारी नारायण गुप्ता ने बताया कि सहालग से पहले बाजार गुलजार होने से राहत मिली है।
विज्ञापन

वहीं शृंगार के सामान विक्रेता श्याम प्रधान ने बताया कि शादी सीजन शुरू होने को है। ऐसे में बाजारों में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि महिलाएं फेस पाउडर, नेल पेंट्स, लिपिस्टिक सहित अन्य उत्पादों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें