फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आयुष्मान कार्ड का लालच देकर करा लिया जमीन का बैनामा, एफआईआर दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Feb 2026 05:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी में आयुष्मान कार्ड के नाम पर जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने और इलाज निशुल्क होने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी अपने साथ पीड़ित को तहसील ले गए। जमीन का बैनामा करा लिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी नगर पंचायत के गांव नगला रमू निवासी रविंद्र सिंह को आयुष्मान कार्ड का लालच देकर जमीन का बैनामा करा लेने का मामला सामने आया है। पुत्र रतन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रतन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता रविंद्र सिंह 26 जून 2024 को कार की टक्कर से घायल हो गए थे। उनका इलाज सैफई अस्पताल में हुआ। हालत में सुधार न होने पर उन्हें आगरा के श्री कृष्णा हॉस्पिटल में रखा गया। इलाज में उनके करीब सात लाख रुपये खर्च हो गए। आर्थिक स्थिति खराब होने से वह पिता का इलाज जारी नहीं रख सके और घर ले आए।

तहरीर में कहा है कि इसी बीच गांव हरिसिंहपुर निवासी शिवा व प्रेम शंकर उनके पास आए। उनके पिता का आयुष्मान कार्ड बनवाने और इलाज निशुल्क होने का आश्वासन दिया। पड़ोसी होने के कारण उन्होंने दोनों की बात पर विश्वास कर पिता तथा छोटे भाई अजय को आरोपियों के साथ तहसील भेज दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने बैनामा लेखक देवेंद्र कुमार दुबे, मोहित कुमार, यश कीर्ति ने षड्यंत्र कर पिता के नाम दर्ज आवासीय जमीन का बैनामा यश कीर्ति के नाम पर करवा लिया। जानकारी पर उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने और बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें