फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मान्या ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
कुरावली रोड स्थित डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक यादव व वाइस प्रेसीडेंट डा. किरन सौजिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मान्या को प्रथम, जया को द्वितीय तथा प्रियांशी, अनंत व अनामिका को तृतीय स्थान मिला। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्ने-मुन्ने बच्चोें ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर पांडाल में मौजूद लोगों को तालियां बचाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने अध्यापक, नर्स, इंजीनियर बनकर अपनी अमिट छाप छोड़ी। वहीं कुछ बच्चों ने राजसी ठाट-बाट के माध्यम से तो किसी बच्चे सब्जी बेचने वाले की वेशभूषा को मंच पर प्रदर्शित किया। सभी बच्चों को विद्यालय प्रबंधतंत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। वाइस प्रेसीडेंट डा. किरन सौजिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवकीनंदन खारिया सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावक भी मौजूद रहे।