पूर्व प्रधान की तलाश में पुलिस की दबिश
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में अधेड़ को गोली मारने के मामले में पुलिस पूर्व प्रधान समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मंगलवार सुबह आरोपी के घर में छुपे होने की मुखबिरी करने के शक में आरोपियों ने गांव निवासी रनवीर को गोली मार दी। अन्य परिवारीजनों को मारपीट कर घायल कर दिया था।
गांव रायपुर में मंगलवार सुबह आरोपी के पूर्व प्रधान के घर में छिपे होने की मुखबिरी करने के शक में गांव निवासी रनवीर सिंह को गोेली मारकर घायल कर दिया गया था। अन्य परिवारीजनों के साथ भी मारपीट की गई थी। बुधवार को थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान समेत अन्य पांच आरोपियों की तलाश में दबिश दी। मगर कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। उक्त मामले में पूर्व प्रधान सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि गोली मारने के दो आरोपी प्रताप और सतीश का आपराधिक इतिहास है। उनके विरुद्ध लूट, हत्या, जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं।