वॉलीबाल में भवानीपुर की टीम ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू युवा केंद्र की ओर से में बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है।
नेहरू युवा केेंद्र के निर्देशन में नेहरू युवा मंडल भवानीपुर के माध्यम से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। घाटमदेव इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा समन्वयक अनवर वारसी एवं प्रधानाचार्य सुनील पांडेय ने किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में भवानीपुर की टीम ने सहनपाय की टीम को 3-1 से पराजित किया। दौड़ में प्रथम स्थान रीता, द्वितीय मनीषा एवं तृतीय नयंसी ने प्राप्त किया। खो-खो में प्रथम स्थान-प्रियांशी, प्रेमलता, खुशबूू, सोनम, ललिता, आरती ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नेहा, रश्मि, लक्ष्मी, काजल, मांडवी संध्या रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
भारतीय इंटर कालेज में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें कविता, निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। निबंध प्रतियोगिता में मोहित प्रथम, शालिनी द्वितीय, सीमा तृतीय रही। राष्ट्रीय युवा कोर शबनम बानो ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। गौरव कुमार ने कहा कि देश को स्वच्छ रखने में हमारे युवाओं का अहम योगदान है। सभी युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए। जहां भी गंदगी मिले वहां सफाई करनी चाहिए। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।