बुधवार की देर शाम स्टेशन रोड स्थित पंजाबी कालोनी गेट पर दशहरा मेले का आयोजन हुआ। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मेले में पहुंच कर रावण दहन लीला में भाग लिया। बाबा रघुवीर दास जी मंदिर से निकलने वाले ऐतिहासिक हनुमान जी के स्वरूप ने रावण का दहन किया। रावण दहन होते ही लोगों ने जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे लगाए।
बुधवार की शाम भीमसेन मंदिर से ऐतिहासिक हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आगरा रोड आदि स्थानों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। यहां रावण का वध किया। इसके बाद बड़ा चौराहा, संता-बसंता चौराहा, कचहरी रोड होती हुई स्टेशन रोड पंजाबी कालोनी गेट पर पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह हनुमान स्वरूप की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया।
हनुमान जी के स्वरूप को देखने के लिए सड़क के किनारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पंजाबी कालोनी गेट पर आयोजित दशहरा मेला में सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने रावण दहन लीला में भाग लिया। हनुमान स्वरूप द्वारा रावण के पुतले पर गदा से प्रहार करते ही दर्शक रोमांचित हो उठे। लोगों ने जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे लगाए। यहां से शोभायात्रा पंजाबी कालोनी होते हुए बाबा रघुवीर दास जी मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में लक्ष्मण दास टुटेजा, रोमित अरोरा, नवीन गंभीर, अनिल दर्गण, तरुण, हेमंत कालरा, कुश, शोभित, विकास, शिवम, साहिल, किशन चंद्र दर्गण, करन नागपाल, सार्थक दीक्षित, देव बत्तरा आदि चल रहे थे।