सभासदों की मांग पर कई प्रस्ताव पारित
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी से पहले नगर में साफ सफाई के लिए पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए। सभासदों की मांग पर विचार करने के बाद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
नगर पालिका के सभागार में गुरुवार को पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सत्र 2017-2018 के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। सफाई के लिए ठेके पर 300 लेवर रखे जाने, ठेके पर 30 चालक रखने, नलकूप, अवर जलाशय के लिए 63 लेवर रखने, जलकल विभाग के लिए 10 लेवर, सीवर सफाई के लिए 12 लेवर, कार्यालय के लिए तीन कंप्यूटर आपरेटर, प्रकाश व्यवस्था के लिए चार लाइनमैन, 10 सीढ़ीमैन रखे जाने को मंजूरी दी गई।
बैठक में अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव, जेई राजीव कुमार सोनकर, सतीश बाबू, विशेष बाबू, सभासद विश्वनाथ सिंह, विनय भइया, धनेश वर्मा, फूलबहार, विकास यादव, धनदेवी, दीपमाला, ज्ञानश्री आदि मौजूद थे।