फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व सैनिक ने दे दी जान...बाथरूम में खुद को किया बंद, फिर लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मार ली गोली

Sat, 01 Nov 2025 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के यादव नगर में वृद्ध ने बाथरूम में लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
घरवालों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के यादव नगर में रहने वाले पूर्व सैनिक और सपा सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल सचिव नागेश्वर सिंह यादव ने शनिवार सुबह बाथरूम में लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से घटना की जानकारी ली। शव को मोर्चरी भिजवाकर मौके से बरामद पिस्टल को पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक 63 वर्षीय नागेश्वर सिंह यादव समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर थे। वे शनिवार सुबह जागने के बाद बाथरूम गए थे। इस दौरान परिजन ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे बाथरूम की ओर दौड़े। वहां उन्होंने देखा कि नागेश्वर सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। 

लाइसेंसी पिस्टल से मारी गई गोली सिर को चीरते हुए निकली थी। घर से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। उन्होंने पुत्र और अन्य परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए, पिस्टल को भी जांच के लिए कब्जे में लिया। शव को मोर्चरी में रखवाया, जानकारी होने के बाद सपा के नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। पुलिस खुदकुशी की वजह को लेकर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें